फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण में बेहतर करने से नाजिया पाएंगी सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर की शिक्षिका नाजिया अजहर ने राज्य स्तर पर आयोजित आईसीटी प्रतियोगिता में पुरस्कार के लिए अपना नाम सुनिश्चित कराया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से शिक्षण विधि, पाठ योजना, कहानी शिक्षण और शिक्षण में तकनीक को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें सूबे के 75 जिलों के 150 शिक्षकों ने हिस्सा लिया था। नाजिया ने सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची में शामिल होकर जिले को गौरवान्वित किया। 2018 में भी नाजिया ने प्रतियोगिता में उसने सफलता प्राप्त किया था। नाजिया के सफल होने पर करीबियों की ओर से बधाई मिलने लगी है। नाजिया अजहर 72 हजार 825 बैच की शिक्षिका हैं। मात्र ढाई साल के अध्यापन कार्यकाल में अपनी प्रतिभा और समर्पण से सबको प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें