फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त बेड़ न होने पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। भाजपा की ओर से मंगलवार को उद्योग व्यापार संगठन के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में सीएचसी में अतिरिक्त बेड नहीं होने पर चिंता जताई गई। कहा कि आपातकालीन की स्थिति में सीएचसी में आए हुए मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। जयप्रकाश (माखन) ने कहा कि जिला अस्पताल में आईसीयू में अतिरिक्त बेड नही हैं, जो चिंता का विषय हैं। गरीब और असहाय लोगों के परिवारों में अचानक स्वास्थ्य में बिगड़ने पर अस्पताल का सहारा लेते हैं। गोपीगंज नगर अध्यक्ष शशि कौशल ने कहा कि नगर पालिका परिषद में जंन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आम नागरिकों से सुविधा शुल्क के रूप में 200 रुपये लिया जाता है। इस मौके पर रमेश गुप्ता, रमेश मौर्य, बब्बू विश्वकर्मा, राजेश गुप्ता, शुभ जायसवाल, संजय विश्वकर्मा, बब्बू गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, दिनेश विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, आशीष सिंह, रामजस यादव, अमित जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें