मोढ। क्षेत्र के वैजनाथ गांव में दो भाइयों के बीच चल रहे जमीन के विवाद पर कोर्ट का फैसला आने के बाद की स्थिति बेहद मार्मिक रही। सभी की जुबान उस समय आवाक रह गईं जब कोर्ट से डिग्री होने पर भाई ने ही भाई के आशियाने पर बुुलडोजर चलवाना शुरू किया। बताया जाता है की उक्त गांव निवासी सगे भाई जिलाजीत उपाध्याय और सभाजीत उपाध्याय के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। जिस पर सभाजीत को मुकदमें के लंबे समय बाद गत दिनों ने हाई कोर्ट से अतिक्रमण हटाने का आदेश मिल गया। संबंधित विभाग के अधिकारियों और पुलिस बल को साथ पहुंचकर जेसीबी से निर्माणाधीन मकान को गिराकर दिया। जिससे उनका भाई परिवार समेत खुले आसमान के नीचे आ गया। वह दूध बेंचकर परिवार का भरण पोषण करता है। घर गिरता देख परिजन समेत गांव वालों की आंखे भी भर आईं। वहीं भदोही एसडीएम ने प्रधानमंत्री आवास के तहत आवासीय पट्टा जल्द दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।