फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से फाइनल मैच खेलेगा सुरियावां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरियावां। मेढ़ी मैदान में तेजधर ब्रह्म बाबा खेल समिति की ओर से खेले जा रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के 17वें दिन सोमवार को दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला किंग्स इलेवन सुरियावां और जेसीए जौनपुर के बीच खेला गया। जिसमें किंग्स इलेवन सुरियावां ने जौनपुर को 33 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरियावां की टीम ने निर्धारित 20 ओवरो में चार विकेट पर 196 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी कर जौनपुर की टीम 20वें ओवर में 163 रन पर सिमट गयीं। सेमीफाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि रहे बीपीएमजी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन विनय चौरसिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, अमर बहादुर सिंह, नागेंद्र दूबे, नन्दलाल गुप्ता, विजय शंकर राय, जेपी सिंह, राजमणि पांडेय, राजकुमार सरोज, जमींदार बिंद, राजेश यादव,परमेंद्र ,दिनेश यादव, शानू सिंह, शिवमुनि मिश्रा, राहुल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें