ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला मुख्यालय पर मंगलवार को भी स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन जारी रहा। संविदा कर्मियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगे जब तक पूरी नहीं करेगी तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। उनके चार सूत्री मांगों में एमसीटीएस नगरीय कंप्यूटर आपरेटर एवं अन्य संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को ठेका सेवा से मुक्त, स्वास्थ्य समिति राज्य के अधीन कर जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से समायोजित कर उन्हें कर्मचारी का दर्जा देने की मांग शामिल है। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा में संविदा के रूप में विभिन्न पदों पर हजारों की संख्या में नियमित पदों के सापेक्ष समुचित श्रमसाध्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि समाज में दिन रात काम करने के बजाए भी उनके हितों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इस मौके पर नंदलाल, अर्चना, शाजिदा बेगम, संजीव शुक्ला, देवेश कुमार, अजय, सुरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।