औराई। कोतवाली क्षेत्र के काशिराज इंटर कॉलेज के पास रविवार को सड़क हादसे में घायल राकेश तिवारी पुत्र सिद्घनाथ तिवारी निवासी पीपरगांव को कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त दूबे ने सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। हुआ यूं कि परीक्षा केंद्र का जायजा लेकर कोतवाल लौट रहे थे। उसी दौरान किसी वाहन की टक्कर से राकेश घायल होकर सड़क पर तड़प रहा था। आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई तो कोतवाली प्रभारी ने घायल को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया।