ज्ञानपुर। काफिर सेना की बैठक रविवार को देवनाथपुर बाजार में हुई। इसमें बलिभद्रपुर गांव की दलित बस्ती में विकास न होने पर नाराजगी जताई गई। संगठन के सुनील कुमार ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी बस्ती में सरकारी योजनाएं नहीं पहुंच सकीं। बस्ती में जाने के लिए मार्ग न होने से लोगों को पगडंडी का सहारा लेना पड़ता है। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आला अधिकारियों से मिलकर वार्ता करेंगे। बैठक में बाल मुकुंद राव, राकेश गौतम, नंदलाल सरोज, राजेश सोनी, अनिल कुमार, शीतला प्रसाद विश्वकर्मा, अरुण कुमार गुप्ता आदि रहे।