फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

0ाजपा को उखाड़ फेंकेगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में निकलने वाली साइकिल यात्रा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को सपा जिला कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा और छात्र सभा की बैठक हुई। इसमें गांव-गांव निकलने वाली साइकिल यात्रा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए युवजन सभा और छात्र सभा की ओर से 24 दिसंबर से तीनों विधानसभाओं में पांच दिवसीय साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ बसवापुर चौराहे स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक से होकर 28 दिसंबर को ज्ञानपुर जिला कार्यालय पर सभा के रूप में संपन्न होगा। इसमें युवा फ्रंटल, सपा जिलाध्यक्ष, महासचिव समेत अन्य पदाधिकारी और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर छात्रसभा जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, महेंद्र यादव, काशिम अंसारी, धीरज, वीरेंद्र, महादेव बिंद, प्रमोद, डब्बू, पीयूष, अनिल, सपा जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें