ज्ञानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को गांधी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं, कांग्रेस सेवादल की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान किया गया। कांग्रेस कमेटी के सदस्य जगदीश प्रसाद पासी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक कुशल नेत्री ही नहीं, कुशल प्रशासक भी थीं। उन्होंने हमेशा संकटों का डटकर मुकाबला किया। पीसीसी सदस्य सुरेश चंद्र उपाध्याय और जिला महामंत्री आनंद उपाध्याय ने कहा कि इंदिरा गांधी ही थीं, जो पाकिस्तान के लाहौर तक सेना भेज दिया। जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय और गुलजारी उपाध्याय ने भी इंदिरा गांधी के विचारों को साझा किया। इस मौके पर जान मोहम्मद, हीरामणि चौबे, रामधनी आदि रहे। इसी तरह पूर्व पीएम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राज बहादुर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने कहा था कि मेरे शरीर का एक-एक बूंद रक्त देश के काम आएगा। उनकी याद में कार्यकर्ता रक्तदान कर सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वसीम अंसारी, संदीप यादव, मनोज नारायण, सुरेश चौहान आदि रहे।