ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के समाजशास्त्र और गणित विभाग की ओर से स्वतंत्र भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका के विषय पर निबंध प्रतियोगिता का कराई गई। इसमें विभिन्न संकायों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने प्रतियोगिता आयोजन टीम को बधाई दी। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रमाण पत्र देकर पुुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. सर्वेशानंद, डॉ. घनश्याम मिश्र, डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।