फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रहरि समाज ने मनाई अग्रसेन की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। अग्रहरि समाज के तत्वावधान में सोमवार को कोइरौना बाजार में महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। इस दौरान समाज के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन काल पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संगठन की कोइरौना नगर इकाई का गठन किया गया। अग्रहरि समाज के जिलाध्यक्ष राकेश अग्रहरि ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने सदैव समाज को जोड़ने का काम किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही अग्रहरि समाज का विकास संभव हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शीतला प्रसाद और आयोजन लक्ष्मी चंद्र अग्रहरि ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतनलाल अग्रहरि रहे। इस दौरान संगठन के कोइरौना नगर इकाई का गठन किया गया। इसमें रामजी को नगर अध्यक्ष, सोनू को नगर प्रभारी, मिथिलेश को नगर उपाध्यक्ष, रविकांत को नगर संगठन मंत्री, कमलकांत को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर अंबिका अग्रहरि, राहुल अग्रहरि, धीरज अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें