फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज इलाके के कठौता गांव में 10 दिनों से खराब चल रहे राजकीय नलकूप गेराईं की मरम्मत की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने नलकूप विभाग की निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की। कहा कि कई बार की शिकायत की गई लेकिन नलकूप की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे धान और सब्जी की फसलें सूख रही हैं। राजकीय नलकूप गेराईं पिछले 10 दिनों से खराब चल रहा है। इससे किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल सिंचाई के अभाव में सूखने लगी है। इससे नाराज किसानों ने शुक्रवार को विभागीय लोगों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि राजकीय नलकूप को शीघ्र दुरुस्त करवाया जाए। साथ ही आरोप लगाया कि विभागीय लोग पांच दिनों पूर्व स्टार्टर खोलकर ले गए, लेकिन उसे बनवा कर अभी वापस नहीं ले आए। विभागीय हीलाहवाली से किसानों की मेहनत मिट्टी में मिल सकती है। किसानों की धान की फसल सूख जाने पर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। मांग की कि अतिशीघ्र राजकीय नलकूप को चालू नहीं करवाया गया तो सभी किसान विभागीय लोगों के खिलाफ सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मनजीत सिंह, राजू सिंह, शिवम मिश्रा, अजय विकास आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें