ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को बारिश के चलते मात्र 44 अभ्यर्थियों ने परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश कराया। आनलाइन फीस न जमा करने और बारिश के चलते महाविद्यालय में काफी कम बच्चे पहुंचे। एडमिशन प्रभारी डॉ. रमेश यादव ने कहा कि एम में 32, एमकाम में एक और एमससी में 11 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। उन्होंने कहा कि फीस जमा कर लेने से शनिवार को अभ्यर्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।