इलाके के रामपुर वनका गांव में सोमवार सुबह सांड़ के हमले से एक वृद्धा की मौत हो गई। इससे आसपास हड़कंप मच गया। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं दूसरी ओर छुट्टा साड़ो के न पकड़ने से लोगों में गहरी नाराजगी है।गोपीगंज थानक्षेत्र के रामपुर वनका गांव निवासी कृष्णदेव यादव की माता देवकली (80) सोमवार सुबह अपने घर के सामने कुछ काम कर रही थी, उसी समय छुट्टा साड़ वहां पहुंचा और वृद्ध महिला पर हमला कर दिया। साड़ के अचानक हमले को वृद्धा समझ नहीं सकी। सीने, पेट और सिर में गंभीर चोट लगने से देवकली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने दौड़कर साड़ को वहां से भगाया और महिला को अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी दिनों से रामपुर घाट तथा आस-पास के गांव में तीन दर्जन से ज्यादा साढो का आतंक हैं। और आए दिन किसी न किसी को मारपीट कर घायल किया करते हैं। जिला प्रशासन की ओर से छुट्टा साड़ो पर कार्रवाई न होने से नाराजगी है।