फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटी आठ सौ पर्चियां, 15 मरीज हुए भर्ती1

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ठंड की चपेट में आकर लोग बीमार पड़ने लगे हैं। अस्पतालों में कोल्ड डायरिया, सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। ठंड से मौतें भी होने लगी हैं। गुरुवार को ठंड लगने से एक महिला की मौत हो गई। ठंड बढ़ते ही सरकारी समेत निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। ठंड की चपेट में आकर बूढ़े, बच्चे, नौजवान सभी बीमार पड़ रहे हैं। मरीजों में वृद्धों और बंच्चों की संख्या अधिक हैं। गुरुवार को अकेले जिला अस्पताल ज्ञानपुर में ओपीडी की 975 पर्चियां कटीं। 15 मरीज इंमरजेंसी में भर्ती किए गए। नए-पुराने कुल 1200 मरीजों का इलाज किया गया। इमरजेंसी में रमेश दुबे (50) निवासी डभका, नीलम (24) निवासी ज्ञानपुर, ऊषा देवी (40) नटवा, मुंशीराम (70) निवासी मवैया हरदोपट्टी, किरन कनौजिया (25) निवासी बड़वापुर समेत अन्य मरीज भर्ती हुए। इनमें से अधिकतर कोल्ड डायरिया से पीड़ित थे। मरीजों की संख्या बढ़ने से निजी अस्पतालों की बल्ले-बल्ले हो गई है। साथ ही झोलाछाप चिकित्सक भी मोटी कमाई कर रहे हैं। मरीजों का जमकर आर्थिक दोहन किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की कमी तके चलते मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने को विवश हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि ठंड बढ़ने से लोग कोल्ड डायरिया के चपेट में आ रहे हैं। सावधानी ही इस रोग से बचाव है। ठंड से बचने के लिए पूरे ऊनी कपड़ों को पहनना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें