ज्ञानपुर (भदोही)। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को ओडीएफ की समीक्षा बैठक में सीडीओ हरिशंकर सिंह ने दिशा निर्देश दिया। ट्रिगरिंग टीम के बार-बार परिवर्तन करने पर वीसी (ग्राम समन्वयक) सुरियावां को फटकार लगाई। उन्हें स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। कहा कि ट्रिगरिंग टीमें कार्यों की खानापूर्ति न करें, बल्कि वास्तव में शौचालय के कार्य को पूर्ण कराएं। सीडीओ ने कहा कि शौचालय बनवाने से ही अधिकांश समस्याओं का समाधान हो जाता है। इसलिए लोगों की मानसिकता को परिवर्तन करना है, ताकि लोग मन से खुले में शौच से मुक्त हो जाएं। बताया कि गांव में इस के लिए महिलाओं की चौपाल भी आयोजित की जाए। औराई के देवेश तिवारी के कार्य की सराहना की। नोडल अधिकारी बीडीओ, एडीओ ब्लाक को-आर्डिनेटरों को ट्रिगरिंग कार्यों को पूरा करने में सहयोग का आह्वान किया। बताया कि जिले में 26 टीमें ट्रीगरिंग कार्य कर रही हैं। ट्रीगरिंग टीमें सुबह फालोअप में समय से वाट्सएप ग्रुप पर फोटो अपलोड करें। इस मौके पर जिला समन्वयक स्वछता सरोज पांडेय, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि रहे।