घोसिया। एक सप्ताह पूर्व घोसिया चौराहे पर कार की टक्कर से घायल शकील अहमद की बृहस्पतिवार की देर रात वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को शव घर आने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गत मंगलवार को चीनी मिल के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार एजाज और शकील अहमद घायल हो गए थे। बताते हैं कि शकील वाहन में फंसकर घोसिया से औराई चीनी मिल के गेट तक घिसटता चला गया था। निजी चिकित्सालय में उपचार के बाद दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया था। शकील की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।