ज्ञानपुर। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बृहस्पतिवार को भदोही सीएचसी, मानिकपुर पीएचसी सहित चार स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। 17 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित सभी स्वास्थ्यकर्मियों का सात दिन का वेतन रोक दिया गया है। 24 घंटे में सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण में डॉ. समीर उपाध्याय, पुनम मौर्या, समीत, रितेश कुमार, राजनाथ मौर्या, अब्दुल गफ्फार, विजय यादव, प्रियंका मौर्या, राजेश कुमार, डॉ. भावेश सरोज, आशुतोष, अश्वनी तिवारी, चंद्रा देवी, संगीता देवी, जगदीश पाल आदि अनुपस्थित रहे। उपकेंद्र रबेली पर ताला लटका था सीएचओ पूनम देवी नदारद रहीं। जो मुख्यालय पर निवास नहीं करती है। चौरी की एएनएम रेनू देवी मुख्यालय पर निवास नहीं करती है। इसे लेकर सीएमओ ने नाराजगी जताई है।