फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा में 17 अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड के इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा शनिवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। दोनों पालियों में पंजीकृत 284 छात्र-छात्राओं में 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। निगरानी रखने के लिए डीआईओएस सहित कक्ष निरीक्षक अलर्ट रहे। शनिवार को सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्र विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के बाहर छात्र-छात्राएं पहुंचने शुरू हो गई। जांच के बाद सभी को प्रवेश दिया गया। पहली पाली में हाईस्कूल की तीन कक्षों में परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 102 छात्र-छात्राओं में 88 उपस्थित और 14 अनुपस्थित रहे जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा में पंजीकृत 182 में तीन अनुपस्थित और 179 उपस्थित हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता सचल दस्ते संग दोनो पाली की परीक्षा में केंद्र परिसर में मौजूद रहे। केंद्र प्रभारी विजय सिंह यादव ने कहा कि दोनों पालियों में पारदर्शी ढंग से परीक्षा हुई। परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के जवान भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें