फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में जहर घोल रहे 168 ईंट भट्ठे

विज्ञापन
डीघ ब्लाक के एक गांव में धुआं उगलती ईंट भट्ठे की चिमनी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में संचालित 185 ईंट-भट्ठों में 168 प्रदूषण के मानक में फेल हो गए हैं। यह हवा में जहर घोल रहे हैं। जिससे प्रदूषण का स्तर तेजी में फैलने लगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य कार्यालय ने संचालकों को नोटिस भेजकर इन जहर घोलने वाले भट्ठों को बंद करने का निर्देश दिया है। 15 दिनों में यदि भट्ठे बंद नहीं किए जाते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बगैर प्रदूषण प्रमाण पत्र लिए मनमाने तरीके से संचालित हो रहे तमाम ईंट भट्ठे पर्यावरण में जहर घोल रहे हैं। बेधड़क मिट्टी का खनन कर ईंट व्यवसाय फलफूल रहा है। ऐसे में नियम ताक पर रखा होने से प्रदूषण भी तेजी से फैल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ईंट-भट्ठों से निकल रहा धुआं आसपास के क्षेत्र को दूषित कर रहा है। आंकड़ो पर गौर करें तो जिले में 185 भट्ठे संचालित हैं। नियमानुसार भट्ठे के आसपास ढाई एकड़ क्षेत्रफल में कोई फलदार बगीचा नहीं होना चाहिए। चिमनी के पास पानी का चेंबर होना चाहिए। लेकिन जिले में एक भी भट्ठे पर ऐसी व्यवस्था नहीं है। जिला पंचायत और खनन विभाग संग प्रशासनिक अफसर भी तालमेल बनाकर भट्ठो को संचालित करा रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि लखनऊ कार्यालय की ओर से जिले के 168 भट्ठा संचालकों को बंद करने की नोटिस दी गई है। 15 दिनों में भट्ठों को बंद नहीं किया तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें