फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थन कर मोदी की सभा से दूर रहे विजय मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने वाले ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से दूरी ने समर्थकों के मन में तमाम प्रश्न खड़े कर दिए। पीएम की सुरक्षा के मद्देनजर मंच से दूर हुए या किसी कारणवश वहां नहीं गए, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। भदोही संसदीय क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूर्वांचल की राजनीति में पैठ रखने वाले ज्ञानपुर विधायक ने राष्ट्रवाद का हवाला देेते हुए धनापुर स्थित आवास पर शनिवार को समर्थन दिया था। चर्चा थी कि रविवार को पीएम की सभा में वह समर्थकों संग पहुंचेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किन कारणों से वह पीएम की सभा में नहीं पहुंचे यह तो स्पष्ट नहीं हुआ मगर सियासी गलियारे में सरगर्मी बढ़ गई है। सूत्रों की मानें तो पीएम के साथ मंच साझा करने वालों की लिस्ट दो से तीन दिन पूर्व ही बन कर सुरक्षा एजेंसियों के पास पहुंच गई थी। उसके बाद उसमें फेरबदल करना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें