फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम्रपान कैंसर जैसी बीमारियों का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला पंचायत कार्यालय सभागार ज्ञानपुर में बुधवार को तंबाकू नियंत्रण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें तंबाकू के सेवन से होने वाले हानि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही लोगों ने तंबाकू का सेवन न करने का संकल्प लिया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कहा कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है। इस बुरी लत से दूर रहें। इस दौरान सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि धूम्रपान छोड़ने के 20 मिनट बाद रक्तचाप एवं हृदय गति सामान्य हो जाती है। धूम्रपान छोड़ने के 24 घंटे बाद कार्बन मोनोआक्साइड (जहरीली गैस) शरीर से बाहर निकल जाती है। इसे छोड़ने के 72 घंटे बाद सांस लेना आसान हो जाता है। वहीं धूम्रपान छोड़ने के तीन से नौ महीने बाद फेफड़े 10 प्रतिशत अधिक क्षमता से कार्य करने लगता है। कहा कि सार्वजिनक स्थानों पर धु्म्रपान करना अपराध है। ऐसे करने वालों पर विधिक कार्यवाही हो सकती है। तंबाकू का सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारियां हो सकती है। हमें अपने परिवार को तंबाकू सेवन से दूर रखना चाहिए। इस मौके पर जिला समन्वयक राजेंद्र मिश्र, नीरज उपाध्याय, ज्ञानपुर कोतवाल भैया छविनाथ सिंह, डा. एसएन सहाय, रोहितास दूबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें