फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पण दिवस के रूप में मनेगा पं.दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नईबाजार। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार को भाजपाजन पं. दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाएंगे। इस संबंध में रविवार को भदोही नगर इकाई की बैठक काली माता मंदिर में हुई, जिसमे कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई। नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम को समर्पण दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्देश है। सोमवार को नगर के वीडी कारपेट प्रांगण में 10 बजे कार्यक्रम आयोजित है जिसमे मंडल व जिले के समस्त पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में सपना दूबे, नीलम दूबे, विनय उमर, लालता प्रसाद सोनकर, गोपाल, कामता चोरसिया, नरेश चोहान, अरुण जायसवाल बबलू, अजय दूबे, गिरधारी जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव, पिंकू मोदनवाल, विकास साहू, विनोद तिवारी, खोआ सोनकर, विमल जायसवाल, रवि मोदनवाल, राहुल गौतम, विजय मोदनवाल, शिवलाल पाल, रजत जायसवाल, राजीव मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें