फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में सीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वहिदानगर। डीघ ब्लॉक के बड़ागांव में बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। उन्होंने का कि सरकार की मंशा है कि जरूरतमंदों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय की क्रमवार समीक्षा की। कहा कि जिन पात्रों को पीएम आवास नहीं मिला है, उनकी सूची दी जाए। उन्होंने कहा कि खुले में शौच करना शर्म की बात है। अगर बीमारियों से बचकर रहना है तो खुले में शौच का त्याग करना होगा। मनरेगा योजना में ज्यादा से ज्यादा कार्य कराकर ग्रामीणों को रोजगार दिलाने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ आजम अली, ग्रामप्रधान जयप्रकाश दुबे, सेक्रेटरी गोपाल मिश्र, पूर्व ग्राम प्रधान राधेश्याम मिश्रा, मनोज शुक्ल, रोजगार सेवक, शिवकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें