फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को विनम्र भाव का होना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घोसिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र घोसिया में डीएलएड प्रशिक्षुओं का दूसरा कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हो गया। 24 दिसंबर से शुरू हुए 12 दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षुओं को सूक्ष्म शिक्षण, पाठ योजना प्रस्तुतीकरण, शिक्षण अभ्यास, मापन और मूल्यांकन, कांसेप्ट मैपिंग के बारे में बताया गया। डॉ. माया त्रिपाठी ने बताया कि एक शिक्षक के पास विद्या, विनम्रता, वाकपटुता और कार्यकुशलता जैसा गुण होना आवश्यक है। डॉ. मानिकचंद पाल ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया। संतोष कुमार सिंह ने कहा कि एक अध्यापक को हमेशा बच्चों के साथ उनकी प्रत्येक समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहना चाहिए। मौके पर डॉ. वीकेश चौबे, नीरज श्रीवास्तव, महेंद्र मोहन, नौशाद अली, पायल श्रीवास्तव, रागिनी, अर्चना, श्वेता, पूनम, विनोद, गया प्रसाद, अनुराग मिश्रा, दिलीप कुमार, आकांक्षा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें