ज्ञानपुर। नगर के बालीपुर स्थित ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। इस दौरान कबड्डी, खो-खो, चम्मच दौड़, रस्सी कूद की प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभागी प्रथम तीन विजेताओं को सम्मानित किया गया। शिक्षक सुनील चौबे ने कहा की बच्चों के शरीरिक और मानसिक विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल प्रतियोगिता कराया जाना जरूरी है। इसके लिए शिक्षकों की अहम भूमिका होनी चाहिए। इस मौके पर शिक्षक विपुल अंशु, अर्चना, रागिनी आदि मौजूद रहे।