फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। थानाक्षेत्र के नवधन गांव के पास सोमवार की रात में बाइक की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झारखंड के कोडरमा निवासी ट्रक चालक सरदार खान (45) सोमवार की रात नवधन के पास ट्रक को खड़ा करने के बाद ढाबे पर खाना खाने के लिए जीटी रोड पार कर रहा था। उसी दौरान इलाहाबाद की ओर जा रहे बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर दुर्घटना में बाइक सवार नीरज सोनकर निवासी झूंसी इलाहाबाद भी घायल हो गया। उसका उपचार सीएचसी गोपीगंज में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें