फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया और गरबा नत्य की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। शारदीय नवरात्र के छठे दिन सोमवार को महिला सत्संग समाज और महिला जागरूक मंच के तत्वाधान में अजिमुल्लाह चौराहे स्थित प्रभुकुंज में षष्ठम कात्यायनी की पूजन में जुटी महिलाओं ने सुख समृद्धि की कामना की। दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन के अलावा भक्ति गीतों पर डांडिया और गरबा रास किया। शाम पांच बजे तक कार्यक्रम में महिलाएं जमा हुईं। पूजन अर्चन से प्रारंभ कर महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। जिसके बाद डांडिया और गरबा नृत्य का दौर चला। महिला जागरूक मंच की संस्थापिका संगीता खन्ना ने बताया कि प्रथम दिन से कार्यक्रम चल रहा है। नौ दिन समापन होगा। उन्होंने कहा कि देवी मां के नौ स्वरूपों की पूजा से मां की अपार कृपा होती है। भजन और डांडिया में पूनम मौर्या, शिवांगी जायसवाल, मीरा बरनवाल, श्यामा जायसवाल, राधिका बरनवाल, रजनी व्यास, माया जायसवाल, दीपाली जायसवाल, मंजू प्रकाश गुप्ता. नीलिमा बरनवाल, अर्चना गुप्ता, आशा टिबरेवाल, पूनम खत्री, सुधा बरनवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें