फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से आम जनता परेशान हो गई है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध से भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 2019 में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। वह बुधवार को डीघ के तलवां गांव में दिवंगत बसपा नेता राजेश यादव की प्रथम पुण्य तिथि पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राजेश यादव बसपा के समर्पित कार्यकर्ता थे। वे बहन जी के हर लड़ाई को हमेशा लड़ने को तत्पर रहते थे। वह गरीबों और मजलूमों की सेवा और मदद करते थे। कहा कि प्रदेश और देश मे जुमलेबाजों की सरकार है। पूरे प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ा है। किसान जब अपने हक के लिए आवाज उठाते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। किसान, नौजवान, व्यापारी सब परेशान हैं। वादा किया था कि दो करोड़ नौकरियां देंगे, काला धन लाएंगे लेकिन सरकार कुछ नही कर सकी। कहा कि प्रदेश की जनता बहन मायावती की ओर देख रही है। इस मौके पर मोनिका यादव, मदन राम, राजू गौतम, बैजनाथ गौतम, मोके यादव, कमला शंकर भारती, अमरेंद्र बहादुर, लल्लू प्रसाद गौतम, राजू सिंह जेपी यादव, संतलाल यादव, शमशेर यादव, मुनीब गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें