ज्ञानपुर। घोसिया क्षेत्र के सेउर गांव में पिछले दिनों हुई लाखों की चोरी का खुलासा नहीं होने से पीड़ित परिजनों ने शुक्रवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई। ज्ञात हो कि 18 दिसंबर को सेउर गांव में कमलेश कुमार दूबे के यहां चोरी हो गई थी। परिजनों के अनुसार जिसमें साढ़े तीन लाख का सामान चोर उठा ले गए थे। शिकायत के बावजूद अभी तक उक्त मामले में कोईं जांच नहीं हुई। इससे नाराज परिजन शुक्रवार को एसपी राजेश एस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।