फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 18 कुंतल गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि उत्पादन मंडी समिति गोपीगंज में बनाए गए गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। पहले दिन 18 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। मंडी समिति मे पूर्व की भांति इस बार भी गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है। शुक्रवार को इस क्रय केंद्र का शुभारंभ करने के लिए विधायक विजय मिश्र को आना था, लेकिन किसी कारणवश वह नहीं पहुंच सके। इंतजार के बाद गेहूं की खरीद शुरू की गई। पहले दिन गेहूं लेकर पहुंचे गिराई गांव निवासी किसान रमेश चंद मौर्य का 18 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इस दौरान सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर वर्मा सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से 15 जून तक 12 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार से खरीद शुरू कर दी गई है। महिला किसान को विशेष वरीयता दी जाएगी। उन्हें लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। इस मौके पर प्रभारी सूरज प्रसाद त्रिपाठी, रामप्यारे गुप्ता, कलंदर यादव, शिव विजय पाठक, रमेश तिवारी, मृत्युंजय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें