फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी निर्माण ठप होने के लिए जनप्रनिधि जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने अहमदगंज गजिया रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण ठप होने के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि हमारे वर्तमान विधायक और सांसद 10 महीने के कार्यकाल में शहर को कुछ नया तो दे नहीं सके और अब तक केवल सपा सरकार के समय के कार्यों का लोकार्पण ही कर रहे हैं। वे मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज और भदोही मिर्जापुर फोर लेन सड़क निर्माण के लिए धन पड़ा है, लेकिन दोनों निर्माण कार्य ठप हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा के विधायक भ्रष्टाचार नहीं बल्कि भ्रष्टाचार में हिस्से के लिए धरना दे रहे हैं। कहा कि अगर ये जनप्रतिनिधि जनता का भला चाहते हैं तो रुके विकास कार्यों को शुरू कराने के लिए धरने पर बैठें। आगे उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह वे फोन लेन मार्ग और अहमदगंज आरओबी निर्माण को लेकर लखनऊ में प्रमुख सचिव और उत्तर रेलवे के डीआरएम से मिलेंगे। यदि शीघ्र कार्य शुरू कराने का आश्वासन नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी आंदोलन की राह अपनाएगी। वार्ता में हसनैन अंसारी, विकास यादव, अलीशेर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें