फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने 12 किलोमीटर दूर जाएंगी बालिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद भी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में दूरी के मानक की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। शिक्षा विभाग ने दूरी के मानक की अनदेखी कर मनमाने ढंग से परीक्षा केंद्रों का आवंटन किया है। किसी विद्यालय का परीक्षा केंद्र काफी नजदीक तो किसी विद्यालय का परीक्षा केंद्र काफी दूर बना दिया है। शिक्षा विभाग की मनमानी से गर्ल्स इंटर कॉलेज माधोसिंह की बालिकाओं को काफी दूर जाकर परीक्षा देना पड़ेगा। इस विद्यालय का परीक्षा केंद्र 12 किलोमीटर दूर पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज को बनाया गया है। जो दूरी के मानक का खुलेआम उल्लंघन है। यूपी बोर्ड नियमों के मुताबिक बालिकाओं को स्वकेंद्र परीक्षा की सुविधा मिलनी चाहिए। यदि उनका विद्यालय परीक्षा केंद्र बनने लायक नहीं है तो चार किलोमीटर दूर तक का कोई विद्यालय उनका परीक्षा केंद्र होना चाहिए। चार किलोमीटर के दायरे में विद्यालय नहीं होने पर अधिकतम आठ किलोमीटर की परिधि में छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनना चाहिए। गर्ल्स इंटर कॉलेज माधोसिंह के आस पास कई विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। फिर भी इस विद्यालय का परीक्षा केंद्र 12 किलोमीटर दूर बना दिया गया। परीक्षा केंद्र दूर होने से छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। जिसको लेकर अभिभावक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें