फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक तरीके खेती करें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज (भदोही)।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुरौजा में कृषकों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से दी मिलियन फार्मर स्कूल योजना के तहत गुरुवार को किसान पाठशाला का शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने उन्नत फसल चक्र अपनाने, मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए हरी खाद जैसे सनई, ढैंचा आदि की खेती करने पर जोर देते हुए कहा कि किसान जैविक खेती के माध्यम से खेती की लागत कम करके अधिक फायदा कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालन, मत्स्य पालन, गन्ना उत्पादन, मधुमक्खी पालन, रेशम उद्योग, कुक्कुट पालन, शुकर पालन कर किसान अपनी माली हालत को मजबूत कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापित सहायक विकास अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें