फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां-कलिंजरा-वहिदानगर मार्ग पर रविवार को राहगीरों ने सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि कई महीने से सड़क पर गिट्टी और बोल्डर डालकर छोड़ा दिया गया है। इससे सड़क की हालत पहले से भी बदतर हो गई है और आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। सड़क को दुरुस्त कराने के लिए कई बार मांग उठाई गई, लेकिन कोई सुनने को तैयार न था। चेतावनी दी कि अगर सड़क को शीघ्र ठीक न कराया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में विजय बिंद, चंद्रभूषण, अखिलेश यादव, संजय सिंह, शिवम, शियराम, अभिसेक यादव, रोजन अली, संतोष मिश्र, रमेश पांडेय सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें