फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परंपरागत रूप से निकला दुलदुल का जुलुस

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मोहर्रम के आठवीं को मोहल्ला जमुंद से निकलने वाला परंपरागत दुलदुल जूलूस शुक्रवार को पूरी अकीदत के साथ निकाला गया। दोपहर 2 बजे पूर्व चेयरमैन असगर खां के आवास से निकला जुलूस रात्रि 10 बजे भरत टाकीज स्थित कर्बला पहुंच कर समाप्त हुआ। जुलूस को जगह जगह रोक कर महिलाओं और बच्चों ने दुलदुल को दूध और जलेबी खिलाया। सुरक्षा के लिए रास्ते में पुलिस के जवान तैनात रहे। जुलूस जमुंद से चलकर मलिकाना, गौरियाना, पचभैया, सोनराना गली, कोटबाडा, कसाब टोला, बाजार सलाबत खां होता हुआ तकिया कल्लन शाह पहुंचा। भारी भीड़ के चलते मेनरोड को आधे घंटे के लिए रोक दिया गया। जुलूस मशाल रोड, पीरखांपुर रोड, काजीपुर रोड, निजामपुर रोड होते हुए कर्बला पहुंचा। जुलूस में युवक ढोल ताशा बजाते चल रहे थे। कर्बला में दुलदुल का फूल माला दफन करने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ही नवमी होने से दुलुदुल जुलूस का मार्ग बदला गया जिससे प्रशासन ने सराहनीय कदम बताया। जुलूस में कमाल खां, मुख्तार हाशमी, शाहनवाज खां, अब्दुल वहाब खां, शानू खां, सलीम खां, इमरान खां, अलतमश, हैदर अली, फैसल खां, शेरू खां, सेराज सिद्दीकी, हसनैन सिद्दीकी, जुगनू सिद्दीकी, शीलू खां, जमींदार खां, खुर्शीद खां, इरशाद सिद्दीकी, गुलाम कादिर सिद्दीकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें