औराई (भदोही)। विकास खंड के हरिनारायणपुर गांव में कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों की ओर से की गई शिकायत की जांच करने जिला आपूर्ति अधिकारी पहुंचे। डीएसओ के जांच करने के लिए पहुंचते ही ग्रामीण महिलाएं और पुरुष जुट गए। शिकायतकर्ताओं के अलावा अन्य ग्रामीणों ने डीएसओ को अपना बयान दर्ज कराया। डीएसओ संजय कुमार पांडेय ने बयान दर्जकर ने के बाद वापस लौट आए। ग्रामीणों ने कोटेदार पर अनाज वितरण में धांधली और विरोध करने पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इसका पत्र उन्होंने जिलाधिकारी को सौंपकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई क रने की मांग की थी। डीएसओ ने बताया कि शिकायत पर मामले की जांच करने के लिए मैं गया था।बयान दर्ज किया हूं जो भी कार्रवाई होगी वह नि यम से की जाएगी। डीएसओ ने बताया कि प्रधान और कुछ कार्डधारकों को जिला मुख्यालय में बुलाया गया है। डीएसओ के साथ औराई थाने की पुलिस के पहुंच जाने से गांव में हड़कंप भी मचा रहा।