ज्ञानपुर। दीपावली के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम अलर्ट मोड में है। मिठाई, खाद्य पदार्थ की दुकानों की जांच कर जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गोपीगंज के काली देवी मोहाल स्थित एक चीनी के खिलौने बनाने वाली इकाई का निरीक्षण किया। टीम ने करीब 160 किलो चीनी से बने 14 हजार 400 खिलौने को सीज कर दिया। उसका नमूना जांच के लिए भेजा। सहायक आयुक्त खाद्य ओपी मालवीय ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 160 किलो चीनी निर्मित खिलौने को सीज किया गया है। इस मौके पर एफएसओ ओपी सिंह, डॉ. मान सिंह, डॉ. तौविंदा आदि रहीं।