दुर्गागंज। सीएमओ डॉ. एसके चक ने शनिवार को अलग-अलग तीन स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां कुल 16 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने सीएचसी भानीपुर, दुर्गागंज के साथ ही गौरा और सदौपुर उपकेन्द्र का निरीक्षण किया। सीएमओ ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा और अप्रैल माह का वेतन बाधित कर दिया। चेताया कि स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ सबसे पहले सुबह 8.25 पर दुर्गागंज सीएचसी पर पहुंचे। अचानक धमके सीएमओ को देखकर स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। निरीक्षण पर उन्हें 13 स्वास्थयकर्मी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई व्यवस्था भी बदहाल मिली। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार चेतावनी के बाद भी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं आ रही है। ऐसे में इसकी जवाबदेही भी तय की जाएगी। इसके बाद गौरा उपकेंद्र पर पहुंचे। जहां उपकेन्द्र की चहारदीवारी भी नहीं है। इसके अलावा सेफ्टी टैंक को भी कवर नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को नोटिस देने का निर्देश देते हुए भुगतान पर रोक लगाने की बात कही। यहां भी एक स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। इसके बाद सदौपुर उपकेन्द्र पर सीएमओ को दो स्वास्थ्यकर्मी थे। उपकेन्द्र पर दुर्व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करत हुए सीएमओ ने सभी के अप्रैल माह का वेतन बाधित कर दिया और स्पष्टीकरण भी मांगा।
इनसेट:
ये मिले अनुपस्थित:
सीएचसी पर चिकित्सक सहित एलटी बिना किसी सूचना के गायब रहे। अनुपस्थित रहने वालों में बिंदू पाल, समित्रा, सुषमा देवी, कावेरी सिंह, रितिक कुमार, उर्मिला देवी, विरेंद्र कुमार, डॉ. राजीव गौतम, लाल बाबू, उपासना मौर्य, जय किशन, डॉ. सीमा पंत, डॉ. अर्शी नोमानी आदि अनुपस्थित रहे।