फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर में लदे 16 गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे स्थित झिलिया पुल के पास एक टैंकर में लदे 16 गोवंश को मंगलवार की देर रात बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गोवंश को गोशाला में सुपुर्द कराकर तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

हाईवे पर बढ़ रही गोवंश की तस्करी के मामले में लोगों ने सवाल उठाया है कि लगभग तीन माह तक प्रशासन की सख्ती से तस्करों ने रास्ता बदल दिया था। सख्ती हटने पर तस्कर ट्रक, कंटेनर से इतर होकर अब बाडी बंद टैंकरों से तस्करी शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने मुखबिरों की मदद से पूर्वी सीमा बाबूसराय और पश्चिमी सीमा ऊंज के बीच तस्करों पर प्रभाव कम किया है।
प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे एक टैंकर में गोवंश के लदे होने की सूचना मिलने पर झिलिया पुल के पास बरामद किया गया है। तस्कर मोहम्मद आसाद, आकाश सरोज निवासी अहमदपुर-असरौली प्रयागराज के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत मुकदमा कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। 16 में दो गोवंश की मौत भी चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें