कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 49 केंद्रों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। केंद्रों पर टीका लगवाने की होड़ में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाईं। सभी केंद्रों पर शाम पांच बजे तक 12000 लक्ष्य के तहत 15809 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इस दौरान 14063 लोगों ने प्रथम डोज जबकि 1746 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। कुल 131.74 फीसदी टीकाकरण हुआ। शासन की ओर से कोरोना की रोकथाम को लेकर वैक्सीनेशन के साथ-साथ एहतियात बरतने और जारी गाइडलाइन का पालन करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि टीकाकरण की ओर लोगों रूझान बढ़ा। इस लिए केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने लोगों से कोरोना गाइड लाइन पालन करने की अपील किया। कहा कि टीकाकरण के अनुसार केंद्र निर्धारित किये जा रहे हैं। वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में मिलने से टीकाकरण बूथ बढ़ा दिए जाते हैं।