फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने एक सप्ताह मे मांगी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अभोली विकास खंड के हरिकरनपुर गांव की जांच लंबित होने पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने नाराजगी जताई। उन्होंने जांच अधिकारियों से एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। गांव निवासी नन्हेलाल ने जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देकर विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर कराई गई जांच में गड़बड़ी सामने आई थी। अंतिम जांच के लिए उप निदेशक कृषि और अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण को नामित किया गया था। करीब आठ से 10 महीने बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी। शिकायतकर्ता ने डीएम से इसकी शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने जांच अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में जांच आख्या न देने पर उनके खिलाफ ही कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें