फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पेयजलापूर्ति से बिफरे नगरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। नगर पालिका गोपीगंज परिक्षेत्र के वार्ड नंबर 10 और 14 में दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या से आजिज नगरवासियों ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को सपा नगर अध्यक्ष अनिल यादव के आवास पर वार्डवासियों की हुई। इसमें आरोप लगाया गया कि महीनों से कोतवाली परिसर में लगा नलकूप बर्स्ट हो जाने से लोगों के घरों तक दूषित पानी पहुंच रहा है। गत सप्ताह से स्थिति और ही दयनीय हो गई है। इससे लोग भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए हलाकान हैं। कई बार नगर पालिका को अवगत कराने के बाद भी रिबोर तो दूर नलकूप के पास पहुंचने तक की जहमत नहीं उठाई गई। मामले में जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली को संज्ञान में लेते समस्या के निवारण की गुहार लगाई गई। चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान न हुआ तो वार्डवासी कलेक्ट्रेट पहुंच कर विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, इसकी जिम्मेदारी नगर प्रशासन की होगी। इस मौके पर आनंद यादव, अजय जायसवाल, कलाम राइन, वारिस राइन, गुलाम मोहम्मद, पप्पू मंसूरी, अनीस फारुकी, भरत जायसवाल, इम्तियाज, रमेश यादव, धर्मेंद्र यादव, आजाद, वकील मंसूरी, अलाउद्दीन अली अहमद, अलीसेन, अशोक मोची आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें