फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ आया नियुक्ति पत्र खिल उठे चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। जिले की प्राइवेट आईटीआई कॉलेज कठौता में देश की प्रमुख कंपनी जेबीएम ने कैंपस प्लेसमेंट सेलेक्शन शिविर का आयोजन किया। इसमें संस्थान से जुड़े 148 छात्रों का चयन किया गया। चयनित छात्रों के चेहरे नियुक्ति पत्र पाते ही खिल गए। नगर के समीप विकास खंड ज्ञानपुर के कठौता गांव स्थित जिले के प्रमुख प्राइवेट आईटीआई कॉलेज कठौता में गुजरात की प्रमुख बाडी निर्माता कंपनी जेबीएम ग्रुप अहमदाबाद की ओर से कैंपस सेलेक्शन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कॉलेज के 257 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। इसमें कंपनी के एचआर हेड योगेश प्रकाश और गुंजित शर्मा ने साक्षात्कार के बाद 148 छात्रों का चयन किया। प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें