फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पखवारे भर बाद नहीं बदला ट्रांसफार्मर, अफसर उदासीन

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। योगी सरकार भले ही 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलवाने की बात कर रही हो पर जमीनी हकीकत इससे कहीं जुदा है। डीघ के केवटाहीं गांव में पखवारे भर पूर्व चार ट्रांसफार्मरों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे भीषण गर्मी और उमस से बेहाल ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी। डीघ ब्लॉक क्षेत्र स्थित सीतामढ़ी फीडर से जुड़े केवटाही गांव में करीब 15 दिन पूर्व एक कार की टक्कर से बिजली आपूर्ति का पोल टूट गया था। आपस में तार सटने से हाईवोल्टेज से गांव की तीन बस्तियों का ट्रांसफार्मर जल गए। ग्रामीणों की कई बार शिकायत के बाद भी उक्त ट्रांसफार्मर को सही नहीं किया गया। ग्रामीण पंचूलाल बिंद, पंचानन, गोकुल सिंह, रामजी बिंद, नारायण, हरिओम सिंह ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय जेई रामनारायण यादव का फोन आए दिन स्विच ऑफ रहता है। फोन उठाने पर शिकायत सुन समस्या हल कराने की जगह हीलाहवाली करते हैं। बृहस्पतिवार को भी फोन करने पर ग्रामीणों पर ही भड़क गए। वहीं उपकेंद्र से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि पोल टूटने के बाद ही जेई को सूचना दी गई थी। कार्यदायी संस्था की ओर से ध्यान न देने से स्थिति सही नहीं हो रही है। दो हफ्ते से अंधेरे में रहने और बिजली पानी के लिए परेशान ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि दो दिन के अंदर आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे मीटर सड़क पर रख कर प्रदर्शन करेंगे। अधिशासी अभियंता विद्युत अमर सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। दो दिन के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें