फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर शिक्षकों ने लिया शुद्घ वातावरण का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। क्षेत्र के सुमेरी पट्टी स्थित जीडी पब्लिक स्कूल में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर शिक्षकों ने हरित क्रांति का अभियान चला कर एक दर्जन से अधिक पौधे लगाकर शुद्ध वातावरण का संकल्प दोहराया। प्रबंधक आशीष मिश्रा ने कहा कि दिवस की महत्ता तभी बरकरार रह पाएगी, जब जनसहभागिता की एकजुटता धरती को हरा-भरा बनाने के लिए कृतसंकल्पित होकर एक-एक पौधों का रोपण कर पुत्र की तरह देखभाल की जाएगी। कहा कि लोगों की अदूरदर्शी सोच और प्रशासनिक लूटखसोट के कारण ही प्राकृतिक संपदाएं डांवाडोल होकर रह गई हैं। ग्लोबल वार्मिंग से क्षय होती ओजोन परत का ही दुष्परिणाम है कि आग उगलती गर्मी सहन नहीं हो रही है। यदि वनमाफिया पर अंकुश लगाया जाए तो घटती हरियाली पर विराम लगाया जा सकेगा और पेड़ों से मिलने वाले लाभ और स्वच्छ हवा अनमोल जीवन की रक्षक बनी रहेगी। संयुक्त रूप से परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर राघवेंद्र मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, संतोष विश्वकर्मा, योगेश, रिया मिश्रा, दिव्या मिश्रा, चंद्रा देवी, राकेश मिश्रा फौजी, दिनेश, अभिनंदन मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें