फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 डिग्री पारे से झुलसे लोग, अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। 44 डिग्री तापमान में बीमारियों का हमला बढ़ गया है। तेज तपन से लोगों का स्वास्थ्य बेपटरी होने लगा है। इससे मरीजों की संख्या अस्पतालों में कम नहीं होती दिखाई दे रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 963 लोगों की पर्ची कटी और इमरर्जेंसी में 56 लोगों को भर्ती कर उपचार किया गया। लू ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। तेज धूप से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही दुबके नजर आए। ऐसे में आधुनिक उपकरण भी लोगों के लिए उपयोगी नहीं साबित हो पा रहे हैं। उमस भरी गर्मी से जिला अस्पताल ही नहीं निजी अस्पतालों में भी मरीजों की लाइन लगी रही। सोमवार को महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल में 963 लोगों की पर्ची कटी और इमरर्जेंसी में 56 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया। इस दौरान उल्टी, दस्त, डायरिया और बुखार से पीड़ित मरीजों का भारी संख्या में इलाज किया गया। डॉ. बलदेव बरनवाल ने कहा कि धूप से बचें और तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें