ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव के मतगणना की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। सोमवार को मतगणना स्थल पर टेबल और कुर्सी लगाई गई। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में प्रशासन के अफसर से लेकर कर्मचारी जुटे रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 23 मई से पूर्व मतगणना की सभी तैयारी पूर्ण कर लिया जाएगा। 21 मई तक मतगणना होने वाली जगह के चारो तरफ बैरिकेडिंग पूर्ण हो जाए अन्यथा कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से मतगणना की सभी तैयारी करीब-करीब पूरी कर ली गई है।