ज्ञानुपर। जिले के सातों निकाय में बुधवार को जिलाधिकारी विशाल सिंह के निर्देश पर पाॅलिथीन हटाओ अभियान चलाया गया। बाजारों में जांच टीम देखते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान विभिन्न दुकानों से 15.5 किलो ग्राम पालिथीन जब्त किया गया। इस दौरान व्यापारियों से 12 हजार पांस सौ रुपये जुर्माना के रुप में वसूला गया। व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई पॉलिथीन का उपयोग न करें। इससे कई बीमारी होती है, क्योंकि मिट्टी के अंदर जाने के बाद कई सालों तक यह सड़ता नहीं है। अभियान ईओ की उपस्थित में चलाया गया। गोपीगंज में 2.5 केजी पालीथीन जब्त कर 2500 रुपये जुर्माना वसूला गया। खमरियां में 9 केजी, जुर्माना 6000 रुपये, घोसिया में तीन केजी, जुर्माना 3000 वसूला गया। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि दुकानदार प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन का प्रयोग कतई न करें। कहा पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत पॉलिथीन का प्रयोग ना करे, दुकानदार जूट, कपड़ आदि के झौले, आदि उपयोग करें।