मोढ़। क्षेत्र के डुहियाभान में बृहस्पतिवार को शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। इसका संचालन हरिद्वार के देव संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एसपी मिश्रा और योग प्रो. मनोरमा ने किया। चिंता को सभी समस्याओं का जड़ बताते हुए पूर्व कुलपति ने कहा कि मन मस्तिष्क को सही रास्ते पर ले चलकर ही आध्यात्मिकता को अपनाया जा सकता है। इस दौरान राधेश्याम उपाध्याय ने यज्ञ के माध्यम से बुराइयों का परित्याग कर अच्छाइयों को ग्रहण करने पर बल दिया। इसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सुशील तिवारी, अशोक पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, ताराशंकर मिश्र, डॉ. रंगनाथ शुक्ला, रामबली पांडेय, वकील पांडेय, श्रीनाथ पांडेय आदि रहे।